नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया

शातिर नकबजैन शाहरुख जयपुर पुलिस की गिरफ्त में

नकबजनी के चार मामलों में बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार, तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया
जयपुर की मुरलीपुरा पुलिस ने चार नकबजनी मामलों में वांछित शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ शरीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के 29 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लेकर आई है।

जयपुर। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को चार नकबजनी (सेंधमारी) के मामलों में वांछित चल रहे दिल्ली निवासी शातिर अपराधी शाहरुख उर्फ  शरीफ  को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ  दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस इस मामले में दो आरोपियों फैजल और अलाउद्दनीन खान को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि शाहरुख उर्फ  शरीफ  फरार चल रहा था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि परिवादी सज्जन अग्रवाल 28 दिसंबर 2025 को परिवार सहित गांव में एक कार्यक्रम में गए थे।

1 जनवरी 2026 को लौटने पर घर के मुख्य द्वार और अंदर के ताले टूटे मिले तथा घर में सामान बिखरा पड़ा था। जांच में नकदी और आभूषण चोरी होना सामने आया। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पता चला कि वांछित आरोपी शाहरुख उर्फ  शरीफ  दिल्ली के शाहीन बाग थाने के एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद है। इसके बाद न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को जयपुर लाया गया और पूछताछ के बाद मुरलीपुरा के मामलों में गिरफ्तार किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा