महिलाओं के लिए शुरू हुआ जयपुर ब्लिंग, ढोल और संगीत संध्या ने बनाई यादगार शाम
सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव का अनुभव साझा
महिलाओं के लिए विशेष समूह जयपुर ब्लिंग की शुरुआत। एफबीएस ब्लिंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने ढोल वादन सत्र का आनंद। पेशेवर तालवादक दिव्यम के साथ संगीत और ऊर्जा का अनुभव साझा।
जयपुर। शहर की सामाजिक और जीवनशैली दुनिया में महिलाओं के लिए एक नए विशेष समूह जयपुर ब्लिंग की भव्य शुरुआत हुई। एफबीएस ब्लिंग की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने महिलाओं को मित्रता, आत्मिक सुकून और उत्सव का अनूठा अनुभव दिया। समूह की संस्थापक मेघा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जयपुर में पहली बार आयोजित ढोल वादन सत्र रहा। इसमें महिलाओं ने पेशेवर तालवादक दिव्यम के साथ मिलकर ढोल की थाप पर संगीत और ऊर्जा का आनंद लिया। यह केवल एक संगीत गतिविधि नहीं, बल्कि महिलाओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला अनुभव बना।
कार्यक्रम में वैशाली मोदी, रश्मि कोटवाला, प्राची खंडेलवाल, अक्षिता गर्ग और अनी सिंघी सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। संगीत की धुनों के बीच महिलाओं ने आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव का अनुभव साझा किया।

Comment List