विदेशी सैलानियों की पसंद से आगे बढ़ा जयपुर, अब घरेलू पर्यटकों का भी पसंदीदा ठिकाना 

करीब 8.7 गुना हुआ इजाफा 

विदेशी सैलानियों की पसंद से आगे बढ़ा जयपुर, अब घरेलू पर्यटकों का भी पसंदीदा ठिकाना 
गुलाबी नगरी जयपुर की पर्यटन पहचान अब विदेशी सैलानियों तक सीमित नहीं रही। किले-महलों के साथ खानपान, संस्कृति, शॉपिंग, डेस्टिनेशन वेडिंग और अनुभव आधारित पर्यटन के बढ़ते आकर्षण ने इसे देशभर के पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र बना दिया है।

जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर की पर्यटन पहचान अब विदेशी सैलानियों तक सीमित नहीं रही। किले-महलों के साथ खानपान, संस्कृति, शॉपिंग, डेस्टिनेशन वेडिंग और अनुभव आधारित पर्यटन के बढ़ते आकर्षण ने इसे देशभर के पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र बना दिया है। जयपुर स्थापना दिवस पर जारी पर्यटन आंकड़े इस बदलाव की तस्वीर पेश करते हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार, वर्ष 2018 में जयपुर में 17,87,836 घरेलू और 6,81,227 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। कुल संख्या 24,69,063 थी। वर्ष 2025 में घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़कर 1,73,49,658 और विदेशी पर्यटकों की 5,60,249 रही।

कुल 1,79,09,907 पर्यटक भ्रमण के लिए पहुंचे। इस तरह आठ वर्षों में घरेलू पर्यटकों की संख्या करीब 8.7 गुना हो गई। वर्ष 2023 में सर्वाधिक 2,09,95,071 पर्यटक भ्रमण दर्ज हुए, जिनमें 2,01,22,184 घरेलू और 8,72,887 विदेशी थे। वर्ष 2024 में यह आंकड़ा घटकर 1,33,07,204 रहा, जबकि 2025 में फिर बढ़ोतरी हुई। जनवरी-अगस्त 2026 में जयपुर जिले में 1,12,05,079 घरेलू और 2,92,788 विदेशी पर्यटक भ्रमण दर्ज किए गए। कुल 1,14,97,867 पर्यटकों में घरेलू हिस्सेदारी करीब 97.5 प्रतिशत रही। कोरोना काल में 2020 में कुल 7,94,872 और 2021 में 10,06,731 पर्यटक भ्रमण दर्ज हुए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध