अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

स्लीपर बस नटनी का बारा के पास खाई में गिर गई

अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
अलवर से जोधपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की स्लीपर बस नटनी का बारा के पास खाई में गिर गई। तेज रफ्तार बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

रैणी(अलवर)। अलवर से जोधपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की स्लीपर बस शनिवार शाम करीब 4 बजे एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अलवर से रवाना होने के कुछ समय बाद ही नटनी का बारा के समीप बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खाई में उतर गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण नरेश ने बताया कि बस तेज गति से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से बस सड़क छोड़कर खाई में जा गिरी।

बस के खाई में उतरते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग सीटों के बीच फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना बस के शीशे और दरवाजे खोलकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान कई यात्री चोटिल अवस्था में मदद की गुहार लगाते नजर आए। सूचना पर अकबरपुर पुलिस और एंबुलेंस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा