highway
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... पठानकोट में टला बड़ा हादसा : जलभराव में फंसी श्रद्धालुओं की बस, 13 बच्चों समेत 55 यात्री सुरक्षित
Published On
By Jaipur NM
पंजाब के पठानकोट में भारी बारिश के बाद सुजानपुर रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण देहरादून से कटड़ा जा रही एक टूरिस्ट बस फंस गई। बस में 13 बच्चों सहित 55 श्रद्धालु सवार थे। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) और पुलिस ने स्थानीय युवाओं की मदद से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा: एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल
Published On
By Jaipur NM
अफगानिस्तान के वर्दक और कुनार प्रांतों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में भारी तबाही हुई। वर्दक प्रांत के सैदाबाद जिले में एक मिनी बस पलटने से एक बच्चे और मां सहित चार लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हरियाणा में भीषण सड़क दुर्घटना: निजी बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, 28 अन्य घायल
Published On
By Jaipur NM
हरियाणा के फतेहाबाद से टोहाना आ रही एक निजी बस के पलटने से बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार के कारण हुए इस हादसे में एक होमगार्ड और छात्रा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फतेहाबाद-टोहाना रोड जाम कर धरना दिया। करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
Published On
By Jaipur NM
राजस्थान के करौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जन्मदिन समारोह से लौट रहे बाइक सवार परिवार को जीप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पलटी पिकअप के बाद कई वाहन भिड़े ; पिता-पुत्री की मौत, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार
Published On
By Jaipur NM
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। बरेली से दर्शन कर चंडीगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटने के बाद पीछे से आ रही गाड़ियों ने घायलों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में मोहाली के पिता-पुत्री की मौत हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जम्मू में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की भिडंत में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
Published On
By Jaipur NM
जम्मू के नगरोटा में शनिवार देर रात कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फरार बस चालक की तलाश में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
Published On
By Jaipur NM
बिहार के औरंगाबाद में बोधगया से काशी जा रही पर्यटक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत, धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे-123 पर उमरारा का पुरा पर हादसा
Published On
By Jaipur NM
धौलपुर में नेशनल हाईवे 123 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कहर बरपाया। अनियंत्रित वाहन ने स्कॉर्पियो, बाइक और मैक्स को टक्कर मार दी, जिससे प्रेम प्रधान और बच्छू सिंह की मौत हो गई। हादसे में सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे ग्वालियर के दंपती समेत सात लोग घायल हो गए। अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान
Published On
By Jaipur NM
अलवर से जोधपुर जा रही राजस्थान रोडवेज की स्लीपर बस नटनी का बारा के पास खाई में गिर गई। तेज रफ्तार बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, आरएसआरडीसी बोर्ड बैठक में ₹4938 करोड़ के ऋण प्रस्ताव को मंजूरी
Published On
By Jaipur NM
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित RSRDC की 131वीं बैठक में कोटपुतली-किशनगढ़ और ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेस-वे के भूमि अधिग्रहण के लिए ₹4938 करोड़ स्वीकृत किए गए। इसके अलावा केकड़ी-देवली सड़क अपग्रेडेशन हेतु ₹460 करोड़ की मंजूरी दी गई। डिप्टी सीएम ने निर्माण कार्यों में आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार बनी काल : 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस का जवान भी शामिल
Published On
By Jaipur NM
छत्तीसगढ़ के धमतरी और अभनपुर में हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। धमतरी में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से प्रधान आरक्षक विजय बैरागी शहीद हो गए, जबकि अभनपुर में मवेशी से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल
Published On
By Jaipur NM
त्रिपुरा के धलाई जिले में भारी बारिश और खराब सड़क के कारण एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन के ऊपर बैठे चार श्रमिकों की गिट्टी के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि केबिन में सवार छह लोग घायल हो गए। बीएसएफ जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 