अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा: एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल

बचाव और राहत कार्य जारी

अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा: एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल
अफगानिस्तान के वर्दक और कुनार प्रांतों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में भारी तबाही हुई। वर्दक प्रांत के सैदाबाद जिले में एक मिनी बस पलटने से एक बच्चे और मां सहित चार लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

काबुल। अफगानिस्तान में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बच्चे समेत पांच की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जाती है। पूर्वी अफगानिस्तान वर्दक प्रांत में सोमवार को एक मिनी बस के पलटने से एक बच्चे समेत चार यात्रियों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। वर्दक प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद यूसुफ इसरार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह भीषण दुर्घटना कल दोपहर सैदाबाद जिले में हुई। 

इसमें एक मां-बच्चे और दो अन्य महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जाती है। इससे पहले, दिन में कुनार प्रांत में भी इसी तरह के एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी और चार अन्य घायल हो गये थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव