तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत, धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे-123 पर उमरारा का पुरा पर हादसा

अनियंत्रित ट्रेलर ने दो को कुचला

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: कई वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत, धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे-123 पर उमरारा का पुरा पर हादसा
धौलपुर में नेशनल हाईवे 123 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कहर बरपाया। अनियंत्रित वाहन ने स्कॉर्पियो, बाइक और मैक्स को टक्कर मार दी, जिससे प्रेम प्रधान और बच्छू सिंह की मौत हो गई। हादसे में सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे ग्वालियर के दंपती समेत सात लोग घायल हो गए।

सैंपऊ। धौलपुर जिले में नेशनल हाईवे 123 पर शुक्रवार देर रात उमरारा का पुरा के निकट एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दो लोगों को कुचल दिया, वहीं 7 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। एएसआई अजय सिंह के अनुसार सैंपऊ थाना सीमा के अंतिम छोर पर उमरारा का पुरा के निकट हाईवे पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी फिर खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग को घसीटता हुआ खेतों की ओर ले गया तभी पीछे से आ रही मैक्स गाड़ी भी ट्रेलर की चपेट में आ गई। 

इस दौरान मैक्स चालक प्रेम प्रधान (24) पुत्र राजेंद्र कुशवाह निवासी विक्रमपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल सांवलिया सेठ के दर्शन का लौट रहे ग्वालियर निवासी दंपती हरेंद्र जाट और उसकी पत्नी प्रिया, प्रदीप जाट, उसकी चार वर्षीय बेटी मिस्टी व अंकित को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्छू सिंह ने ग्वालियर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक