गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पलटी पिकअप के बाद कई वाहन भिड़े ; पिता-पुत्री की मौत, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

एक्सप्रेस-वे पर स्थिति खौफनाक

गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पलटी पिकअप के बाद कई वाहन भिड़े ; पिता-पुत्री की मौत, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए। बरेली से दर्शन कर चंडीगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटने के बाद पीछे से आ रही गाड़ियों ने घायलों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में मोहाली के पिता-पुत्री की मौत हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब के मोहाली निवासी एक ही परिवार के घायल आठ लोगों में से पिता-पुत्री समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैदनगली थाना क्षेत्र अंतर्गत तरारा गांव के समीप बरेली के मनोना धाम से दर्शन कर चंडीगढ़ लौट रहे श्रद्धालुओं का तेज़ रफ़्तार मैजिक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके बाद एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई। बदकिस्मती से वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जब तक बचाव एवं मदद के लिए दौड़े तो पीछे से आ रही एक तेज़ रफ़्तार कार और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर तड़प रहे घायलों को रौंदते हुए निकल गए और इसके बाद एक के बाद एक कई वाहनों का आपस में टकराने का सिलसिला जारी रहा, जिससे चीख-पुकार के बीच एक्सप्रेस-वे पर स्थिति और भी खौफनाक हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पिकअप वाहन मैजिक में पीछे से टकराने वाले टैंपो ट्रैवलर में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के राणापुर गांव निवासी 18 लोग सवार थे, जो अयोध्या से दर्शन कर हरिद्वार जा रहे थे और वे भी इस भीषण हादसे की चपेट में आ गए। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली दुर्घटना में पंजाब के मोहाली निवासी लक्ष्मण (30) और उनकी बेटी आशा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि मृतक लक्ष्मण की पत्नी सरिता, दीपक, दीपिका, राहुल, पांच वर्षीय परी, साढ़े तीन वर्षीय नैतिक और चार वर्षीया खुशप्रीत समेत कई अन्य लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल सरिता समेत अन्य को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और हादसे की दुखद सूचना पंजाब के मोहाली में उनके सगे-संबंधियों को दे दी है। एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था को फिर से सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से जयपालसिंह बाबूजी चौक के नजदीक गांव मंगरौला टोल प्लाजा के पास खड़े करवा दिये गये हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
जयपुर की बजाज नगर पुलिस ने टोंक रोड स्थित 'डियोना हुक्का बार कैफे' पर अचानक छापा मारकर उसे सीज कर...
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल
गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: पलटी पिकअप के बाद कई वाहन भिड़े ; पिता-पुत्री की मौत, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार
मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर: होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर झुका ईरान, जहाज़ों से टोल नहीं लेने पर बनी सहमति