छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार बनी काल : 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस का जवान भी शामिल

घायल जवान का अस्पताल में उपचार जारी

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार बनी काल : 4 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस का जवान भी शामिल
छत्तीसगढ़ के धमतरी और अभनपुर में हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। धमतरी में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से प्रधान आरक्षक विजय बैरागी शहीद हो गए, जबकि अभनपुर में मवेशी से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार देर रात और बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। धमतरी और अभनपुर में हुए इन हादसों के बाद संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र सिहावा चौक के पास कल रात्रि गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पुलिस जवानों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर मौत हो गई, जबकि नगर सैनिक दिलीप पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं, रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह अभनपुर-राजिम मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि बाइक सवार युवक रास्ते में अचानक सामने आए मवेशी से टकरा गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रेत से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान...
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर