करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल

जीप और बाइक की टक्कर में महिला की मौत

करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
राजस्थान के करौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जन्मदिन समारोह से लौट रहे बाइक सवार परिवार को जीप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

भरतपुर। राजस्थान में करौली के मासलपुर चुंगी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और पुत्र घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कुड़गांव थाना क्षेत्र के कांचरौदा गांव निवासी लहरी मीणा अपनी ससुराल में एक बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी सुमन और बेटे अंकुश (10) के साथ मोटर साइकिल से नहरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान भद्रावती पुल के पास उनकी मोटर साइकिल एक जीप से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। लहरी मीणा और उनके बेटे अंकुश को हालत गंभीर होने पर जयपुर भेज दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई