औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
बिहार के औरंगाबाद में बोधगया से काशी जा रही पर्यटक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में देव मोड़ के समीप सोमवार तड़के एक पर्यटक बस और ट्रक टेलर के बीच हुई टक्कर में तीन पर्यटकों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों से भरी बस बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी जा रही थी। इसी दौरान देव मोड़ गांव के पास ओवरटेक करने के क्रम में बस की ट्रक टेलर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस पर सवार तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी हजरतया, फातमावती तथा पशुलेट वेंकटेश के रूप में की गई है।

औरंगाबाद सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ पर्यटकों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत