जम्मू में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की भिडंत में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

बस चालक मौके से भागने में सफल

जम्मू में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की भिडंत में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
जम्मू के नगरोटा में शनिवार देर रात कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फरार बस चालक की तलाश में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जम्मू। जम्मू के बाहरी इलाके में नगरोटा के पास सड़क दुर्घटना में हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जम्मू की ओर जा रही एक कार और उधमपुर की ओर जा रही एक बस की नगरोटा इलाके में जगती के पास शनिवार देर रात आमने-सामने टक्कर हो गयी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गये। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जम्मू के सरकारी चिकित्सा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी।

पुलिस ने अनुसार मृतकों की पहचान हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है। घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से भागने में सफल रहा। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस