पठानकोट में टला बड़ा हादसा : जलभराव में फंसी श्रद्धालुओं की बस, 13 बच्चों समेत 55 यात्री सुरक्षित

एसएसएफ की टीम घटनास्थल पर मौजूद

पठानकोट में टला बड़ा हादसा : जलभराव में फंसी श्रद्धालुओं की बस, 13 बच्चों समेत 55 यात्री सुरक्षित
पंजाब के पठानकोट में भारी बारिश के बाद सुजानपुर रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण देहरादून से कटड़ा जा रही एक टूरिस्ट बस फंस गई। बस में 13 बच्चों सहित 55 श्रद्धालु सवार थे। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) और पुलिस ने स्थानीय युवाओं की मदद से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट जिले में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित सुजानपुर रेलवे अंडरपास में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश के कारण अंडरपास में अचानक जलभराव हो गया, जिससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस बीच पानी में फंस गई। सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ), पंजाब पुलिस और स्थानीय युवाओं की तत्परता से 13 बच्चों सहित सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, देहरादून से कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही बस जब सुजानपुर के रेलवे अंडरपास (पुल नंबर-3) से गुजर रही थी, तभी पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण बस बीच रास्ते में बंद हो गई। तेज बारिश और लगातार बढ़ते जलस्तर से बस में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बस में मौजूद यात्रियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। रात 1:53 बजे सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके साथ ही सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

एसएसएफ के जवान रमनदीप सिंह, आदेश कुमार, लखबीर चंद और रोहित कुमार ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से संयुक्त बचाव अभियान चलाया और एक-एक कर सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। श्रद्धालु ऋतिका ने बताया कि वे देहरादून से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक बस पानी में फंस गई। उन्होंने कहा कि एसएसएफ और पुलिस के जवान उनके लिए देवदूत बनकर पहुंचे और सभी यात्रियों की सुरक्षित जान बचाई।

सुजानपुर थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बरसात के मौसम में इस अंडरपास के नीचे अक्सर पानी भर जाता है। इसी कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पहले से ही इस मार्ग पर एक तरफा यातायात की व्यवस्था की थी। हालांकि, रात के अंधेरे और तेज बारिश के कारण बस चालक विनीत गुप्ता पानी की गहराई का सही अनुमान नहीं लगा सका और बस का इंजन पानी में बंद हो गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद प्रशासन ने हाइड्रा मशीन की मदद से बस को भी पानी से बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के दौरान जलभराव वाले अंडरपास और पुलों से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतें तथा पानी की गहराई सुनिश्चित किए बिना वाहन आगे न बढ़ाएं।

Read More डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के निशस्त्रीकरण के ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान, नई फिलिस्तीनी सरकार और स्थायी शांति की दिशा में बड़ा कदम

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन