अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर

चुनावी हुंकार: बिहार राज्यसभा चुनाव की सभी 5 सीटों पर राजग की जीत का दावा

अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग,

जमुई सांसद अरुण भारती ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में राजग (NDA) सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने जमुई स्टेशन का निरीक्षण कर अमृत भारत योजना के कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया। भारती ने चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का योग्य चेहरा बताते हुए "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर दिया।

जमुई। लोकजनशक्ति पार्टी(लोजपा-आर) के सांसद अरुण भारती ने रविवार को कहा कि बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। भारती ने संवाददाताओं से बात करते हुए विपक्ष के दावे को ख़ारिज किया और कहा कि बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर है और उनका दावा सिर्फ पांचवी सीट के लिए है, जिस पर उनकी हार होगी।

जमुई सांसद भारती ने आज अपने एक दिवसीय दौरे में अरुण भारती रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में भाग लिया और जमुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेशन परिसर में मौजूद कई समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। दिया। सांसद ने भी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ी जो भी कमियां हैं,उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि जमुई रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है,लेकिन इसके बावजूद स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। लोगों ने बताया कि दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अमृत भारत योजना के तहत बनने वाली बिल्डिंग और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े कई कार्य अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं।

सांसद अरुण भारती ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि अमृत भारत योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।उन्होंने कहा कि कि रेल मंत्री और डीआरएम से बात कर इसका समाधान कराया जाएगा।

Read More राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना : कोविड़ जैसी अव्यवस्था अब एलपीजी संकट में भी, दिहाड़ी श्रमिकों के लिए रसोई गैस पहुंच से बाहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की राह पर लाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाना चाहते हैं तो राजग के बड़े नेताओं को उनकी इच्छा पूरी करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री का फैसला राजग गठबंधन के बड़े नेता करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाता है तो व्यक्तिगत तौर पर वह इसका स्वागत करेंगे और यदि ऐसा नही हुआ तब भी गठबंधन के निर्णय का सम्मान किया जाएगा। सांसद ने कहा कि चिराग पासवान हमेशा कहते रहे हैं कि वे बिहार लौटकर काम करना चाहते हैं और उनके पास “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” का विजन भी है।

Read More केरल विधानसभा चुनाव : सीएम पिनाराई विजयन ने की मतदाताओं से वोट डालने की अपील, एलडीएफ की जीत का किया दावा

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक