सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन समारोह‌‌ आयोजित, सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन‌

गणगौर उत्सव: मुरलीपुरा में उमड़ा आस्था और संस्कृति का सैलाब

सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन समारोह‌‌ आयोजित, सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन‌

जयपुर के मुरलीपुरा में रविवार को सामूहिक गणगौर पूजन का भव्य आयोजन हुआ। 400 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज-धजकर अखंड सौभाग्य के लिए ईसर-गणगौर की पूजा की। इस दौरान लोकगीतों की गूंज के बीच महिलाओं को "नखराली गणगौर" सम्मान से नवाजा गया, जो राजस्थानी संस्कृति के प्रति उनके अटूट प्रेम को दर्शाता है।

जयपुर।  सुहाग पर्व गणगौर के उपलक्ष्य में रविवार को विकास नगर, मुरलीपुरा स्थित होली चौराहा पर सामूहिक गणगौर-ईसर पूजन समारोह हुआ। कार्यक्रम में चार सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर अखंड सुख-सौभाग्य और सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना के साथ श्रद्धा-भक्ति से पूजन किया। सजी-धजी महिलाओं ने माता पार्वती के स्वरूप गणगौर तथा भगवान भोलेनाथ के स्वरूप ईसर का विधिवत पूजन किया। महिलाएं लाल रंग के पारंपरिक परिधान और राजस्थानी आभूषणों में सुसज्जित होकर मंदिर पहुंचीं और पारंपरिक लोकगीत गाते हुए सामूहिक रूप से भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान गणगौर माता को रोली से तिलक लगाकर काजल, मेहंदी सहित सुहाग की विभिन्न सामग्रियां अर्पित की गईं तथा दूब से जल के छींटे देकर मंगल कामनाएं की गईं।

राजस्थानी त्योहार, कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न महिलाओं को “नखराली गणगौर” और “नखराली बूढ़ी गणगौर” सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर कामिनी शर्मा, तोशिका पारीक, हर्षिता शर्मा, हेमलता शर्मा और संजू को नखराली गणगौर पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं संतोष माहेश्वरी, कुसुम अग्रवाल, पार्वती चौधरी, विमला बुनकर, संजू मिश्रा और पुष्पा को नखराली बूढ़ी गणगौर सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी गोपाल शर्मा ने सभी सम्मानित महिलाओं को स्मृति चिन्ह, सुहाग सामग्री और आर्टिफिशियल ज्वैलरी किट भेंट कर सम्मानित किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक