रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन: सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने ब्लड डोनर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

सेवा का संकल्प: जयपुर में रक्तदान और विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर

रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन: सिविल लाइंस विधायक  गोपाल शर्मा ने ब्लड डोनर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

देवी नगर में आयोजित शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। शिविर में शुगर, ईसीजी और थायरॉयड की निशुल्क जांच के साथ दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान चिकित्सा और मीडिया क्षेत्र की हस्तियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया।

जयपुर। जयपुर में न्यू सांगानेर रोड स्थित देवी नगर में रविवार को रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

मानव समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 9 से 2 बजे तक कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की मदद से 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कैंप में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायरॉयड, बीएमडी और ईसीजी समेत जांचें की गईं। वहीं दवाइयों का भी वितरण किया गया।यह शिविर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ़ होम्योपैथिक फिजिशियंस,राज आँगन फाउंडेशन,ढंड डायबिटीज एसोसिएशन व श्री वार्ष्णेय वैश्य स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कैंप में डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अशोक लादुना, डॉ. महेश सिंघल, डॉ. दीप शिखा अग्रवाल, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. अमिता अग्रवाल, डॉ. अंशु अग्रवाल, डॉ. सुनीता जैन, डॉ. अभिनव शर्मा, डॉ. मोहम्मद अमान और डॉ. मोहम्मद अब्बास ने अपनी सेवाएं दीं। वहीं एक्सपर्ट लैब के डायरेक्टर जय करण चारण ने ईसीजी और थायरॉयड की जांच निशुल्क की। कैंप में मरीजों को होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान आशीष पोरवाल, विजय सैनी,शोर्य शर्मा,विपिन गुप्ता अर्पिता माथुर,इशिता बिंद्रा, डॉ ओम बालोदिया,बिजय गुप्ता,एनएल भाटिया, चेतन गोस्वामी, राकेश गर्ग, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान स्वास्थ्य एवं मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालो को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह...
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर