फ्लाइट अपडेट: जयपुर से दुबई की स्पाइसजेट फ्लाइट रद्द, कुछ एयरलाइंस ने बुकिंग भी रोकी

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट उड़ान रद्द, बुकिंग पर रोक

फ्लाइट अपडेट: जयपुर से दुबई की स्पाइसजेट फ्लाइट रद्द, कुछ एयरलाइंस ने बुकिंग भी रोकी

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की अंतरराष्ट्रीय उड़ान रद्द कर दी गई। एतिहाद एयरवेज और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अस्थिर हालात के कारण बुकिंग बंद कर दी है। हालांकि, एयर अरबिया की शारजाह उड़ान सुचारू रही। एयरलाइंस मिडिल ईस्ट की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जयपुर। मध्य पूर्व में जारी ईरान-इजरायल युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। रविवार को जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट सुबह 9:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होती है, लेकिन दुबई और आसपास के क्षेत्र में बने अस्थिर हालात के चलते एयरलाइन ने उड़ान संचालन रोक दिया।

हालांकि, सभी उड़ानों पर समान असर नहीं पड़ा है। एयर अरबिया की जयपुर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट रविवार को निर्धारित समय के अनुसार संचालित हुई और यात्रियों को राहत मिली। इधर, एतिहाद एयरवेज ने भी स्थिति को देखते हुए जयपुर से अबूधाबी जाने वाली अपनी दो फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी दुबई की फ्लाइट के लिए नई टिकट बुकिंग रोक दी है।

एयरलाइंस लगातार मध्य पूर्व के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद ही उड़ानों के संचालन और टिकट बुकिंग को पूरी तरह बहाल करने पर फैसला लिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच उच्च स्तरीय शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। जेडी वेंस...
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में भ़ारी गिरावट: सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ लगे दांव पर
संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम