गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली

सरकार की कथनी और करनी में अंतर

गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली

पाली जिले के खेतावास स्थित गौशाला में बदइंतजामी को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गौमाता की दुर्दशा की यह तस्वीर हर गौभक्त को विचलित करती है। जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा गौमाता का उपयोग सिर्फ राजनीति के लिए करती है, जबकि हकीकत में उनकी देखभाल को लेकर गंभीरता नहीं दिखती।

जयपुर। पाली जिले में एक गौशाला में बदइंतजामी से जुड़ी खबर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर गौमाता के राजनीतिक उपयोग करने के आरोप लगाए हैं। जूली ने कहा है कि गौमाता की बेकद्री की यह तस्वीर हम सभी गौभक्तों के लिए बेहद विचलित करने वाली और दिल दुखाने वाली है।

यह स्थिति गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के गृह जिले पाली के खेतावास की है। जब हम कहते हैं कि यह सरकार गौमाता का उपयोग सिर्फ और सिर्फ राजनीति के लिए करती है और इनकी कथनी करनी के फर्क को बताते हैं, तो इन से सच्चाई सहन नहीं होती, लेकिन सत्य सबके सामने है।

Tags: julie

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
अज्ञात बीमारी से आठ मासूमों की मृत्यु के बाद अब प्रतापगढ़ जिले के पारसोला में गत 15 दिन में छह...
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर
हाइटेक हुआ झालाना का इंटरप्रिटेशन सेंटर : एक क्लिक में मिलेगी लेपर्ड्स की पूरी दुनिया की जानकारी, प्रदेश में अपनी तरह का होगा पहला आधुनिक सेंटर