तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग

तरुण खटीक हत्याकांड: फागी में सर्व हिंदू समाज का भारी विरोध प्रदर्शन

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग

दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों ने बाजार बंद रखे और केकड़ी–भीलवाड़ा हाईवे जाम कर दोषियों को फांसी देने की मांग की। राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में SIT जांच, एक करोड़ की सहायता और सरकारी नौकरी की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

जयपुर। दिल्ली में हिंदू युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में  रविवार प्रात: सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन किया गया।  प्रदर्शनकारियों ने वीर तेजाजी मंदिर से पैदल मोर्चा निकालकर मुख्य बाजार होते हुए पुलिस थाना फागी तक रैली निकाली और राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी व थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर आंदोलन का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने कुछ समय के लिए केकड़ी–भीलवाड़ा हाईवे को जाम कर सरकार के प्रति नाराजगी जताई और त्वरित न्याय की मांग की। रैली में शामिल लोग “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो” और “तरुण के हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। पैदल मोर्चे का नेतृत्व एडवोकेट राजेन्द्र कुमार सोयल, अवधेश जोशी, सुरेंद्र धाभाई और अवधेश गुर्जर सहित युवाओं ने किया।

रैली पुलिस थाना फागी पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी व थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि तरुण खटीक की निर्मम हत्या से समाज में आक्रोश है और सरकार को मामले में तुरंत कठोर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत तरुण खटीक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये प्रमुख मांगे रखी गईं:

Read More व्यापार स्तमहासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट, बाजारों की ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा

1) तरुण खटीक हत्याकांड में शामिल सभी शेष दोषियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा और फांसी दी जाए।
2) जांच के लिए एसआईटी का गठन हो और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजकर त्वरित सुनवाई कर न्याय सुनिश्चित किया जाए।
3) पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
4) परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
5) दोषियो के लिए क्राउड फण्डिंग और झूठे प्रोपेगेंडा फैलाने वालो के विरुद्ध कार्रवाई हो!

Read More जयपुर में गर्लफ्रेंड को डराने के लिए आत्मदाह का नाटक : फेक सुसाइड का वीडियो बनाने का प्रयास, पेट्रोल छिड़कते ही लगी आग

प्रोटेस्ट के दौरान कन्हैयालाल पारीक, सत्येन्द्र झंडा, राजेश सोयल, दामोदर सोयल, शिवराज सोयल, एडवोकेट विष्णु प्रधान, अनिल पाराशर, कृष्णकांत शर्मा, कुंज बिहारी सोयल, महावीर सोयल, पारस मोदी, भवानी शंकर सोयल, हुकुमचंद सोयल, अंकित सैनी, राजेन्द्र टेलर, नवरत्न माहेश्वरी, रतन सिंह, रामलाल जोगी, राकेश सोयल, राम सहाय सेन, देवनारायण गुर्जर, राधेश्याम सोयल, रामावतार सोयल, किशन भदकारिया, रामू राजोरिया, महेश सोयल, कमल सोयल, महेंद्र सोयल, सचिन सोयल, हरलाल सोयल, किशन गुर्जर, कपिल झुंज, देशराज प्रधान, तपेंद्र शर्मा, राजू आचार्य, प्रेम पालीवाल, मुकेश कोरवाल, सुरेंद्र झुंज, मुकेश कासलीवाल, गोविंद सिंह पवार, भूपेंद्र राजोरिया, विरमदेव सोयल, रामावतार सेन, दीनदयाल प्रधान, बद्री गुर्जर, राजू मानहाला, सुभाष आचार्य, मनीष सोयल, पप्पू सोयल, भागचंद कासलीवाल, रामप्रसाद सोयल, संजय सैनी, जसरूप गुर्जर, हरि भगत, नरेंद्र झंडा, ध्रुप सोयल सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व सर्व हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Read More हेरिटेज किड्स फैशन शो का लुक लॉन्च : बच्चों के लिए सुनहरा अवसर, ग्रूमिंग से लेकर ग्रैंड शो तक मिलेगा प्रोफेशनल अनुभव

Post Comment

Comment List

Latest News

रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक
राजस्थान की बेटियां आज ब्यूटी पेजेंट्स की दुनिया में सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मेहनत और आधुनिक सोच...
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत नाकाम : दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर दोष मढ़ा, दोनों देश लौटे अपने देश
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से शेयर बाजारों में भ़ारी गिरावट: सेंसेक्स 1,600 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ लगे दांव पर
संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया