जयपुर स्थापना के 299 वर्ष पूर्ण होने पर 300वें स्थापना वर्ष का होगा भव्य स्वागत, शहनाई की गूंज के बीच सजेगी राजस्थानी लोक संस्कृति की महफिल

आज शाम 1100 दीपों से जगमगाएगी गुलाबी नगरी, पांच बत्ती पर होगा भव्य दीपोत्सव

जयपुर स्थापना के 299 वर्ष पूर्ण होने पर 300वें स्थापना वर्ष का होगा भव्य स्वागत, शहनाई की गूंज के बीच सजेगी राजस्थानी लोक संस्कृति की महफिल
गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक विरासत आज शाम दीपों की रोशनी से और भी निखर उठेगी। जयपुर अपनी स्थापना के 299 गौरवशाली वर्ष पूरे कर 300वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रहा है।एम.आई. रोड व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

जयपुर। गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक विरासत आज शाम दीपों की रोशनी से और भी निखर उठेगी। जयपुर अपनी स्थापना के 299 गौरवशाली वर्ष पूरे कर 300वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए बुधवार शाम पांच बत्ती, एम.आई. रोड पर 1100 दीपक प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपों की जगमगाहट, शहनाई की मधुर स्वर लहरियां और राजस्थानी लोक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां इस आयोजन को उत्सव के खास रंगों से सराबोर करेंगी। एम.आई. रोड व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

जयपुर के महापौर सुनील कोठारी एवं जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य सुभाष गोयल और सुरेश सैनी 1100 दीपकों का प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर पांच बत्ती चौराहे को आकर्षक रोशनी और भव्य सजावट से सजाया जाएगा। 1100 दीपकों की दीप सज्जा के माध्यम से जयपुर की गौरवशाली स्थापना यात्रा और सांस्कृतिक पहचान को रोशन किया जाएगा। दीपोत्सव के जरिए 299 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए शहर के 300वें स्थापना वर्ष का उल्लासपूर्वक स्वागत किया जाएगा।

शहनाई की गूंज और कच्ची घोड़ी नृत्य से सजेगी शाम

दीपोत्सव के साथ ही आयोजन में राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति के रंग भी बिखरेंगे। पारंपरिक शहनाई वादन, कच्ची घोड़ी नृत्य और राजस्थानी लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की लोक कला, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। एम.आई. रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष एच.एस. पाली ने कहा कि जयपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला, व्यापारिक परंपराओं, संस्कृति और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। स्थापना के 299 वर्ष पूरे होना प्रत्येक जयपुरवासी के लिए गर्व का विषय है। 300वें स्थापना वर्ष में प्रवेश के इस अवसर पर व्यापारिक संगठनों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सहभागिता से इस ऐतिहासिक उत्सव को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।

Read More स्मैक बेचते एक आरोपी रंगहाथों गिरफ्तार, 7.34 ग्राम स्मैक बरामद 

वहीं, एम.आई. रोड व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राजेश आहूजा ने बताया कि पांच बत्ती जयपुर का प्रमुख एवं ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र है। यहां 1100 दीपकों की सजावट और राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शहर की गौरवशाली परंपरा को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।जयपुर व्यापार महासंघ एवं एम.आई. रोड व्यापार मंडल की ओर से समस्त जयपुरवासियों को सपरिवार इस ऐतिहासिक दीपोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। आज शाम पांच बत्ती पर दीपों की रोशनी के साथ गुलाबी नगरी अपने गौरवशाली अतीत को नमन करते हुए नए स्थापना वर्ष का स्वागत करेगी।

Read More जयपुर- इस खूबसूरत शहर को अपना घर कहना हमारे लिए सौभाग्य की बात, सिटी पैलेस में 2 वर्ष तक चलेगा जश्न

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
मामूली बुखार या सर्दी-जुकाम में बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से बैक्टीरिया में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। विश्व...
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद