बसपा सुप्रीमो मायावती ने की फिल्म "घूसखोर पंडित" पर प्रतिबंध लगाने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया कड़ा ऐतराज

वेब सीरीज पर मायावती का विरोध, बैन की मांग

बसपा सुप्रीमो मायावती ने की फिल्म

बसपा प्रमुख मायावती ने वेब सीरीज घूसखोर पंडत को जातिसूचक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताते हुए कड़ी निंदा की, केंद्र सरकार से तत्काल प्रतिबंध की मांग की।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने वेब सीरीज घूसखोर पंडत में पंडित शब्द को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने इसे बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, अब फिल्मों के माध्यम से भी एक विशेष वर्ग का अपमान किया जा रहा है, जिससे पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि फिल्म में पंडित को घुसपैठिया बताकर पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान और अनादर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की जातिसूचक टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली हैं और इन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।  

बसपा प्रमुख ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसी जातिसूचक और समाज को बांटने वाली फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि सामाजिक तनाव को रोका जा सके। मायावती ने कहा कि संविधान सभी वर्गों को सम्मान और समानता का अधिकार देता है, ऐसे में किसी भी माध्यम से किसी समाज को अपमानित करना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक समरसता के लिए भी घातक है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई करने की अपील की।

गौरतलब है कि, वेब सीरिज घूसखोर पंडत अपने रिलीज से पहले विवादों में घिरती जा रही है। वेब सीरिज के टाइटल से समाज के कुछ वर्गो को परेशानी है। कई ब्राम्हण समाज के लोगों ने वेब सीरीज पर बैन लगाने को लेकर प्रोटेस्ट किया है । अब इसका असर यूपी में भी देखने को मिल रहा है। जहां इस वेब सीरिज के डायरेक्टर और टीम के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में समाज में सौहार्द बिगाडऩे, जातिगत भावनाओं को आहात करने, शांति भंग करने के प्रयास के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।

Read More अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना : सरकार के लिए एआई का मतलब 'इनकम', जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए तैयार  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित