बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला

बसपा का ऐलान: 2027 में अकेले चुनाव लड़ेंगी मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला

बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में गठबंधन की खबरों को 'फेक न्यूज' बताते हुए स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2027 का यूपी चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने विरोधियों पर भ्रम फैलाने की साजिश का आरोप लगाया।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुये एक बार फिर साफ किया कि उनकी पार्टी 2027 का चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी।

मायावती ने गुरुवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दल और मीडिया के कुछ वर्ग जानबूझकर यह भ्रम फैला रहे हैं कि बसपा किसी गठबंधन की तैयारी में है। उन्होंने इसे पूरी तरह फेक न्यूज बताते हुए कहा कि इस प्रकार की खबरें जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं।

उन्होंने याद दिलाया कि नौ अक्टूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। इसके बावजूद गठबंधन की चर्चा को उन्होंने विरोधियों की साजिश करार दिया।

मायावती ने कांग्रेस, सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की सोच संकीर्ण है और वे परमपूज्य भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों के अनुरूप राजनीति नहीं करते। उन्होंने कहा कि बीएसपी का मूल एजेंडा सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के सशक्तिकरण पर आधारित है, जबकि अन्य दल केवल राजनीतिक स्वार्थ साधने में लगे हैं।

Read More किसानों का जोखिम कम करने और आय बढ़ाने के लिए की पहल के दिख रहे परिणाम : उपज पर डेढ़ गुना मिल रहा प्रतिफल, मोदी ने कहा- ये टेक्नोलॉजी की सदी

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें। मायावती ने दिल्ली में उन्हें टाइप-8 का बंगला आवंटित किए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं को भी गलत और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से यह आवंटन किया गया है और इसे लेकर फैलाई जा रही बातें निराधार हैं। बसपा अध्यक्ष ने दोहराया कि पार्टी 2027 के मिशन में पूरी मजबूती से जुटी है और किसी भी प्रकार के गठबंधन की चर्चा का कोई आधार नहीं है।

Read More नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह