जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में 2 महीने से नहीं मिला वेतन, नाराज ठेका कार्मिकों ने किया प्रदर्शन

जेएलएन अस्पताल में प्रदर्शन: वेतन की मांग को लेकर वार्ड बॉयज का गुस्सा

जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में 2 महीने से नहीं मिला वेतन, नाराज ठेका कार्मिकों ने किया प्रदर्शन

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में दो महीने से वेतन न मिलने पर 300 से अधिक वार्ड बॉयज ने विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अस्पताल अधीक्षक से मिलकर पन्नाधाय एजेंसी की लापरवाही की शिकायत की। अधीक्षक के शीघ्र भुगतान के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौटे, लेकिन समय पर वेतन और पीएफ जमा न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।

अजमेर। जेएलएन अस्पताल में बुधवार को पन्नाधाय एजेंसी पर नियुक् कर्मचारियों ने 2 महीने से वेतन नही मिलने की वजह से प्रदर्शन किया। करीब 300 से ज्यादा वार्ड बॉयज ने इमरजेंसी के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी की और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।कर्मचारियों ने अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई। 

अधीक्षक ने दो महीने का वेतन एक साथ दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट गए। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो वे हड़ताल पर उतर आएंगे। जेएलएन अस्पताल में 300 से ज्यादा वार्ड बॉय कार्यरत हैं, जो पन्नाधाय सिक्योरिटी एजेंसी के तहत काम कर रहे हैं। वे पिछले 6 महीनों से एजेंसी के जरिए सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन एजेंसी कभी समय पर वेतन नहीं देती। सितंबर से न तो वेतन मिला है और न ही पीएफ जमा किया गया है। इससे तंग आकर आज सभी ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। अधीक्षक से बातचीत के बाद आश्वासन मिला है, लेकिन अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो हम फिर से सड़क पर उतरेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ