डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कांग्रेस की मोर्चा खोलने की तैयारी : जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, बिल का नेताआं ने किया विरोध

बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ 

डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कांग्रेस की मोर्चा खोलने की तैयारी : जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, बिल का नेताआं ने किया विरोध

डिस्टर्ब एरिया बिल के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेताओं ने इसका विरोध किया। एमडी चौपदार ने कहा कि बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। कांग्रेस ने प्रावधानों की समीक्षा के बाद जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया।

जयपुर। सरकार के डिस्टर्ब एरिया बिल को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस नेताओं ने इस बिल के खिलाफ जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान भी किया है। बिल को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई अन्य नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार ने कहा है कि भले ही सरकार बहुमत के आधार पर सदन में इस बिल को पारित करवा यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

हम इस बिल के प्रावधानों को देखेंगे कि इसमें सरकार ने क्या क्या प्रावधान और नियम लगाए हैं और उसके बाद हम अपनी लीगल टीम से सलाह-मशविरा करने के बाद इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएंगे। सरकार केवल हिंदू मुसलमान करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है।

 

 

Read More जयपुर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर