ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना

भविष्य में इस विकल्प के लिए तैयार

ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना

अमेरिका ने दावा किया कि अगले कुछ घंटों में ईरानी हवाई क्षेत्र पर उसका पूरा नियंत्रण होगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका-इजरायल का सैन्य अभियान अभी शुरुआती चरण में है। संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन के अनुसार आगे ईरान के अंदर तक हमले बढ़ सकते हैं, जबकि ईरान मिसाइल-ड्रोन हमलों से जवाब दे रहा है।

वॉशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि अगले कुछ घंटों में ईरानी हवाई क्षेत्र में उसकी वायु सेना का पूरा दबदबा होगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने यह जानकारी दी है। लेविट ने व्हाइट हाउस की दैनिक प्रेस बातचीत में कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले घंटों में ईरानी एयरस्पेस पर हमारा पूरा दबदबा होगा। उन्होंने कहा कि ईरान में अमेरिका के सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं है, हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले कहा था कि वह भविष्य में इस विकल्प के लिए तैयार हैं। दिन की शुरूआत में अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल सैन्य अभियान अभी शुरुआती चरण में है।

संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन ने कहा कि जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ेंगा, अमेरिकी सेना ईरानी इलाके में धीरे-धीरे और अंदर तक हमला करना शुरू कर देगी। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कल सीएनएन को बताया कि ईरान और लेबनान के उग्रवादी समूह हिज्बुल्लाह ने चल रहे तनाव के बीच इजरायल पर अपना पहला सुनियोजित हमला किया। ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में सुबह ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई, उनके परिवार के कुछ सदस्यों, वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और आम लोगों की मौत हो गयी थी। ईरान ने अब तक पश्चिमी एशिया में इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए जवाब दिया है।

Tags: airspace

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ