अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त

कार्रवाई करते हुए 20 बीघा भूमि को मुक्त कराया

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त

जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी बाजार कीमत करीब 233 करोड़ रुपये आंकी गई। आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने साप्ताहिक अभियान चलाने के निर्देश दिए। आमजन से भी अवैध कब्जों की सूचना कंट्रोल रूम हेल्पलाइन और राजस्थान संपर्क पोर्टल पर देने की अपील की।

जयपुर। जेडीए अब अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए साप्ताहिक अभियान भी चलाया जाएगा। जेडीए ने पिछले दो माह में 37 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 233 करोड़ रुपए आंकी गई है। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने प्रवर्तन शाखा की समीक्षा बैठक में जोन 10, 13, 14, 15, 16, 22, 23, 24 और 25 की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर लगभग 17 बीघा भूमि से अवैध कब्जे को हटाया।  वहीं फरवरी के प्रथम पखवाड़े में त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 बीघा भूमि को मुक्त कराया।

आयुक्त महाजन ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जेडीए ने आमजन से भी अपील की है कि वे नियोजित विकास में सहभागी बनें और अवैध कब्जों की सूचना 24 घंटे कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 0141-2565800, 2575252, 2575151, राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 या संबंधित मेल पर दर्ज कराएं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाबा साहब को नमन करते हुए नोएडा घटना पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने...
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे
अमेरिकी-इजरायली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान : रिपोर्ट
बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, ग्वालियर टीम रवाना
आईपीएल-2026 : हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ, सनराइजर्स हैदराबाद 57 रन से जीती
उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा