अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

पुलिस ने रोंग साइड दनदनाते ला रहे ट्रक चालक पर कार्रवाई शुरू कर दी

अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

जयपुर में अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों ने 3 परिवारों की खुशियां छीन लीं। ट्रांसपोर्ट नगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहुल की मौत हो गई, मानसरोवर में कुत्ते से टकराकर गिरे प्रशांत ने दम तोड़ दिया, जबकि कलेक्ट्री सर्कल के पास दीपक शर्मा की जान चली गई।

जयपुर। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों ने 3 परिवारों की खुशियां छीन लीं। अज्ञात वाहन की टक्कर और सड़क पर संतुलन बिगड़ने से घायल हुए तीन युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं रोंग साइड से रहे ट्रक ने पुलिया पर सामने से रहे ट्रक से भिडंत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा: खोराबीसल में रोंग साइड से रहे ट्रक ने सामने से रहे ट्रक में भिड़ गया। जिसमें दोनों चालक गम्भीर घाायल हो गए। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने रोंग साइड दनदनाते ला रहे ट्रक चालक पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा: ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर पैदल युवक को मारी टक्कर।  ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अन्य युवक की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल (30) श्रीराम नगर विस्तार, खोह नागोरियान का निवासी था। गंभीर हालत में उसे एसएमएस में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीसरा हादसा: मानसरोवर में कुत्ते से टकराकर गिरा युवक। तीसरा हादसा मानसरोवर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार प्रशांत गुप्ता (20), निवासी अजमेर मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे किरण पथ, मानसरोवर से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अचानक सामने आए कुत्ते से टकरा गई। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More सरकारी भूमि पर चला जेडीए का बुलडोजर : अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सड़कें और टीनशेड बनाकर कर रहे थे अतिक्रमण

चौथा हादसा: कलेक्ट्री सर्कल के पास हादसा। पुलिस के अनुसार दीपक शर्मा को दूध मंडी कलेक्ट्री सर्कल के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मंगलवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है

Read More पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई दिशा : यह नीति रोजगार के नए अवसर भी करेगी सृजित, मुख्यमंत्री ने कहा- एक सशक्त और विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा प्रदेश

Tags: accidents

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित