खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल

जयपुर एयरपोर्ट पर संकट: खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार रद्द

खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बुधवार को अबू धाबी, शारजाह और दुबई की एतिहाद, एयर अरबिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन फ्लाइट्स रद्द रहीं। हवाई क्षेत्र में तनाव के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है और खाड़ी देशों का हवाई संपर्क बाधित है।

जयपुर। खाड़ी देशों में ईरान एवं इजरायल में युद्ध के हालात के चलते जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फलाइटों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एतिहाद एयरवेज की बुधवार को संचालित ईवाई- 326/327 को रद्द किया गया। यह फ्लाइट अबूधाबी से शाम 7.20 बजे जयपुर आती है एवं रात 9.30 बजे वापस आबूधावी के लिए रवाना होती है।

इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट से बुधवार को एतिहाद एयरवेज की अबूधाबी की फ्लाइट ईवाई-329 जयपुर से रात 3.15 बजे आबूधावी जाने वाली फ्लाइट को रद्द किया गया। इसी प्रकार एयर अरबिया की तड़के 4.10 बजे शारजांह जाने वाली जी9-436, एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से सुबह 8.20 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-195 को रद्द किया गया। स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9.40 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट एसजी-57 के साथ ही एक घरेलू उडान इंडिंगो की अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट यात्री भार उपलब्ध नहीं होने पर रद्द की गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
विभाग की बड़ी कार्रवाई—तृणमूल कांग्रेस के रासबिहारी क्षेत्र से निवर्तमान विधायक देवाशीष कुमार के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी हुई।...
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना
आरपीएससी ने जारी किया आरएएस भर्ती परीक्षा का परिणाम, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई को मिली पहली रैंक