योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

अधिकारियों को तत्परता से कार्य करना होगा

योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

पशुपालन, मत्स्य, डेयरी एवं गोपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने अधिकारियों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने के लिए तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उन्होंने 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने, फील्ड सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और नि:शुल्क दवाई योजना में दुरुपयोग रोकने के लिए सख्त मॉनिटरिंग के आदेश दिए।

जयपुर। पशुपालन, मत्स्य, डेयरी एवं गोपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक लाभ पहुंचे इसके लिए अधिकारियों को तत्परता से कार्य करना होगा। पशुधन भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. शर्मा ने विभागीय योजनाओं की प्रगति, नि:शुल्क दवाई योजना तथा फील्ड स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जिले में नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था करते हुए 31 मार्च तक लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर बल देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में मैन पावर हमारे पास है। हमें उन्हें काम में लेना चाहिए।

नि:शुल्क आरोग्य योजना के विषय में शासन सचिव ने कहा कि फील्ड में दवाईयों की उपलब्धता के साथ ही इसका दुरूपयोग रोका जाए। जो कार्मिक इस कार्य में लिप्त पाए जाते हैं उनके विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि कई जगह से सरकारी दवाओं के दुरूपयोग की शिकायतें मिल रही हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। बैठक में पशुपालन निदेशक तथा आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुरेश मीना, पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रवीण सेन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: samit

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण...
आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना