मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई

मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर

बैतूल में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक पर धारदार हथियार से हमला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुरानी रंजिश को लेकरपक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। धार्मिक नगरी मुलताई में कल रात बेलदार मोहल्ले हमले में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बेलदार मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवकों के बीच पहले से आपसी रंजिश चली रही थी। बुधवार रात इसी बात को लेकर हरीश, नवनीत, राहुल और रितिक का मौसम, सुमित और चेतन के साथ विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में गई और क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि उसकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

 

Tags: attacked

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित