होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन

भारी कैरिग चार्ज वसूलने के निर्देश

होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन

होली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था परखने के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने देर रात औचक निरीक्षण किया। स्टेच्यू सर्किल, अंबेडकर सर्किल, रामबाग और एसएमएस अस्पताल क्षेत्र में सफाई जांची। गंदगी फैलाने वाली अस्थायी दुकानों पर नाराजगी जताते हुए अतिक्रमण हटवाने व कैरिंग चार्ज वसूलने के निर्देश दिए। अवैध बैनर-पोस्टर हटाने और बेसहारा पशु पकड़ने के भी आदेश दिए।

जयपुर। होली के त्योेहार पर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने मध्य रात्रि के बाद शहर का निरीक्षण किया। होली के त्योहार पर शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया। शहर की सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त स्वयं फील्ड में निकले और रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था निरीक्षण किया। आयुक्त डॉ. सैनी ने  स्टेच्यू सर्किल, अंबेडकर सर्किल, रामबाग सर्किल, सवाई मानसिंह अस्पताल के आसपास के स्थानों की सफाई व्यवस्था की जांच की।  इस दौरान अस्थाई रूप से लगाई गई दुकानों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा मौके पर ही विजिलेंस टीम को बुलाकर अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाया तथा भारी कैरिग चार्ज वसूलने के निर्देश दिए। आयुक्त ने दुकानदारों को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने चारदिवारी में लग रहे अवैध बैनर, पोस्टर पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवाश्यक कार्रवाई करने के मौके पर ही निर्देश दिए। इस दौरान सड़कों पर खुले में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए पशु प्रबंधन को मौके पर निर्देश दिए। अधिकारियों में मचा हड़कंप: आयुक्त के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलने के बाद जोन उपायुक्तों के साथ ही प्रभारी अधिकारियों में हड़कंप मच गया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित नहीं मिलने पर अधिकारियों की भी आयुक्त ने खिंचाई करते हुए निर्देश दिए कि सफाई में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

Read More राजस्थान विधानसभा और हाईकोर्ट को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास