खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका में प्रदर्शन : सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए लोग, कई लोग भावुक भी दिखे

एक छोटे समूह ने ईरान पर हुए हमलों का विरोध किया

खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका में प्रदर्शन : सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए लोग, कई लोग भावुक भी दिखे

अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका के कई शहरों में सड़कों पर उबाल। लॉस एंजिल्स में लोगों ने जश्न मनाया, ट्रंप और नेतन्याहू के समर्थन में नारे लगे, जबकि न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन डीसी समेत अन्य शहरों में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन तेज रहे और हमले रोकने की मांग।

वॉशिंगटन। अमेरिकी और इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिकी शहरों में लोगों के समूह सड़कों पर उतर आए, जिनमें से कुछ ईरान पर  हमलों का जश्न मना रहे थे, जबकि अन्य इनके विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के अनुसार, शनिवार को अमेरिका द्वारा किए गए मिसाइल हमले में उनकी मृत्यु हुई। लॉस एंजिल्स क्षेत्र में लोग जश्न के संगीत की धुन पर एक-दूसरे को गले लगा रहे थे और नाच रहे थे। की रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई की मौत की खबर सुनकर कई लोग भावुक दिखे।

प्रदर्शनकारियों को ट्रम्प को धन्यवाद! के नारे लगाते सुना गया। ईरानी और ईरानी-अमेरिकी लोग हवा में उछलते और धन्यवाद के नारे लगाते हुए देखे गए, जो इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का संदर्भ था। लॉस एंजिल्स के वीडियो में दिखाया गया कि लॉस एंजिल्स के सिटी हॉल के बाहर, युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह ने ईरान पर हुए हमलों का विरोध किया।

न्यूयॉर्क शहर में मैनहट्टन के टाइम्स स्क्वायर में लोगों ने सड़कों पर उतरकर ईरान पर हमलों को रोकने की मांग की औरÞहमने उनकी फासीवादी योजना को अस्वीकार कर दिया है, ईरान के साथ कोई युद्ध नहींÞ के नारे लगाए।  वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास लोगों की एक बड़ी भीड़ देखी गई, जिसमें कई वक्ताओं ने भाषण दिए और लोग झंडे और बैनर लहरा रहे थे।डलास में ईरान मुक्त प्रदर्शन किया गया जिसमें  उपस्थित लोगों ने ईरानी झंडे लहराए। डेनवर, रिचमंड (वर्जीनिया) और न्यू ऑरलियन्स में  अनेक स्थानों पर भी  प्रदर्शन हो रहे थे।

Tags: protest

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ