विद्युत निगम का एसई 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, वर्क ऑर्डर देने की एवज में मांगे थे दो लाख 

एससीबी अजमेर को शिकायत मिली थी 

विद्युत निगम का एसई 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, वर्क ऑर्डर देने की एवज में मांगे थे दो लाख 

Rajasthan Anti Corruption Bureau की अजमेर यूनिट ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया। आरोपी ने 70 लाख के वर्क ऑर्डर के एवज में 2 लाख रुपए मांगें थे।

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अजमेर यूनिट ने विद्युत निगम, अजमेर के अधीक्षण अभियन्ता को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है। एसीबी के डीजीपी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एससीबी अजमेर को शिकायत मिली थी कि विद्युत वितरण निगम अजमेर में अधीक्षण अभियंता बाबूलाल एक फर्म संचालक (एसीबी के परिवादी) को पूर्व में 70 लाख के जारी वर्क आर्डर देने की एवज में 2.10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है। 11 फरवरी को शिकायत का सत्यापन कराया गया। जिसमें आरोपित ने 2 लाख रुपए लेना तय किया।

आरोपित अधीक्षण अभियन्ता बाबूलाल ने 2 लाख की रिश्वत में से 50 हजार रुपए की पहली किश्त लेने के लिए परिवादी फर्म संचालक (ठेकेदार) को अपने ऑफिस में बुला लिया था। जैसे ही आरोपित अभियन्ता के रुपए लेने का परिवादी ने इशारा किया, तभी उसे कार्यालय में ही दबोच लिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक सीएम सिद्दारमैया ने की अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा कर्नाटक सीएम सिद्दारमैया ने की अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश पर चर्चा की। दोनों नेताओं...
‘इश्कबाज नाइट’ का धमाल : कपल्स ने सितारों के अंदाज में दी प्रस्तुति, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
‘द केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें फिल्म कब देने जा रही सिनेमाघरों में दस्तक 
आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने की असम में प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
सोना और चांदी कमजोर : चांदी 6500 रुपए और शुद्ध सोना 2600 रुपए सस्ता, जानें क्या है भाव  
आज शपथ लेंगे बांग्लादेश की नए पीएम तारिक रहमान, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित करीब 1200 देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
गृह विभाग का आदेश : समादेष्टा महेन्द्र सिंह एपीओ, जोधपुर में देंगे नियमित हाजिरी