‘इश्कबाज नाइट’ का धमाल : कपल्स ने सितारों के अंदाज में दी प्रस्तुति, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

कार्यक्रम में 160 दंपति सदस्यों ने भाग लिया 

‘इश्कबाज नाइट’ का धमाल : कपल्स ने सितारों के अंदाज में दी प्रस्तुति, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी ने किंग्समैन लाउंज में ‘ग्लोरी इश्कबाज नाइट’ का आयोजन किया। 160 दंपतियों ने बॉलीवुड थीम पर डांस, संगीत और कपल गेम्स का आनंद लिया। 14 टेबलों के साथ केक कटिंग और आतिशबाजी हुई। सर्वश्रेष्ठ कपल व डांस विजेताओं को सम्मानित किया गया।

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी द्वारा किंग्समैन लाउंज, जयपुर में ग्लोरी इश्कबाज नाइट इन बॉलीवुड स्टाइल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 160 दंपति सदस्यों ने भाग लिया और बहुत ही रोमांटिक माहौल में डांस, संगीत और कपल मनोरंजक खेलों का आनंद लिया।

सदस्यों ने बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों के अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया और उसी तरह से तैयार होकर आए। कार्यक्रम में राजकपूर, नर्गिस, देव आनंद, मधुबाला, शाहरुख, काजोल, अमिताभ, रेखा, रणवीर, दीपिका, आमिर, रानी, अलु अर्जुन आदि कई बॉलीवुड स्टार्स के रूप में अपनी प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर ग्रुप सदस्यों द्वारा 14 टेबलो  पर केक कटिंग तथा आतिशबाजी का भी आनंद लिया गया। सर्वश्रेष्ठ कपल, बेस्ट डांस तथा बेस्ट कपल इन ओवरऑल तथा गेम्स में मीनू पाटनी, ललिता , विनीत ख्याति जैन, स्वाति कुणाल काला आदि को पुरस्कार दिए गए।

इस कार्यक्रम में शुभम - आकांक्षा निगोतिया, अखिल - अनीता पाटनी, राहुल - पूर्णिमा जैन, अमित - रुचिका काला, प्रकाश  -अंजू जैन द्वारा ग्रुप के सदस्यों का बहुत ही रोमांटिक माहौल में शानदार लाइट्स तथा संगीत के साथ सदस्यों को एक अलग ही माहौल प्रदान किया गया।

Read More उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट को दिया अंतिम रूप, प्रातः 11 बजे विधानसभा में करेंगी प्रस्तुत

इस अवसर पर नॉर्दर्न रीजन चेयरमैन और राजीव पाटनी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष पीयूष मोनाली सोनी, सचिव हेमंत श्वेता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष रूबी सौरभ जैन तथा अन्य पदाधिकारी ने सभी विजेताओं को उपहार प्रदान किए।

Read More प्रदेश महिला कांग्रेस का 14 से पीसीसी में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, अलग-अलग विषयों पर होंगे व्याख्यान

कार्यक्रम के अंत में, अध्यक्ष पीयूष सोनी जैन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और सचिव हेमंत बड़जात्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More आईआईटी जोधपुर और एमएनआईटी जयपुर के बीच एमओयू, जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में आरएसपीसीबी की ऐतिहासिक पहल

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमित शाह ने किया 'मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन' और 'नियोनेटल वेंटिलेटर का लोकार्पण, ब्लड कलेक्शन का प्रोसेस होगा आसान अमित शाह ने किया 'मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन' और 'नियोनेटल वेंटिलेटर का लोकार्पण, ब्लड कलेक्शन का प्रोसेस होगा आसान
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के सोला सिविल में अत्याधुनिक मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन और नियोनेटल वेंटिलेटर का लोकार्पण...
20 फरवरी को विभिन्न विभागों के कार्मिकों की होगी एनसीडी स्क्रीनिंग: उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी जाँच
जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी की कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी
जवाहर सिंह बेढ़म का दावा, गृह राज्यमंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन में घोटाला करने वाला कोई व्यक्ति नहीं बख्शा जाएगा 
शिक्षा विभाग में कम्प्यूटर अनुदेशकों के पदनाम बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं, जानें पूरा मामला 
खिलाड़ियों की मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से पानी छोड़कर किया तितर-बितर
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा गजब नजारा, होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत में पड़ेगा इसका असर या नहीं ?