कर्नाटक सीएम सिद्दारमैया ने की अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

बेंगलुरु: मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

कर्नाटक सीएम सिद्दारमैया ने की अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ व्यापार, प्रौद्योगिकी और निवेश पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने कावेरी निवास पर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने बेंगलुरु दौर पर आए भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के साथ चर्चा की है। यह बैठक मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास कावेरी में आयोजित की गई, जहाँ दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने सहित आपसी हित के मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बातचीत के दौरान, मंत्री एम सी सुधाकर, मुख्य सचिव शालिनी रजनीश और मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह बातचीत भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते जुड़ाव की पृष्ठभूमि में हुई है, जिसमें आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने वैश्विक साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कर्नाटक की प्रतिबद्धता पर जोर दिया है। इससे पहले  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने राजदूत का बेंगलुरु में स्वागत किया जहाँ दोनों के बीच अनौपचारिक बातचीत के दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर  चर्चा हुईं।

 

Read More लैम्बोर्गिनी कार हादसा: लोगों को कार से रौंदने वाले आरोपी को राहत, कोर्ट से मिली जमानत

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की बड़ी कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच स्कूटी बरामद पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की बड़ी कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच स्कूटी बरामद
पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के शातिर आरोपी सुरेश कुमार चतुर्वेदी (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पांच...
बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिलाई 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों को भी शपथ
म्यांमार के जेड खदान ढहने से कई लोगों के लापता होने की आशंका, बचाव और राहत कार्य जारी
अमित शाह ने किया 'मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन' और 'नियोनेटल वेंटिलेटर का लोकार्पण, ब्लड कलेक्शन का प्रोसेस होगा आसान
20 फरवरी को विभिन्न विभागों के कार्मिकों की होगी एनसीडी स्क्रीनिंग: उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी जाँच
जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी की कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी
जवाहर सिंह बेढ़म का दावा, गृह राज्यमंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन में घोटाला करने वाला कोई व्यक्ति नहीं बख्शा जाएगा