karnataka
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: डी.के. शिवकुमार के हाथों में होगी राज्य की कमान, सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को सौंपा इस्तीफा
Published On
By Jaipur NM
कर्नाटक की राजनीतिक रार खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जिसके बाद डी.के. शिवकुमार का सीएम बनना तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया ने इस्तीफे के बदले अपने बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाने की शर्त रखी है। खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?
Published On
By Jaipur NM
कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद की संभावित साझेदारी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीएम सिद्दारमैया और डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार के साथ बेंगलुरु में अहम बैठक की। हालांकि, आलाकमान ने फिलहाल किसी भी फेरबदल की बात से इनकार करते हुए सरकार को स्थिर बताया है। डीके सुरेश का केंद्र पर हमला: कांग्रेस बंगाल की तरह कर्नाटक में नहीं देगी SIR की अनुमति, कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Published On
By Jaipur NM
पूर्व सांसद डी.के. सुरेश ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) को पश्चिम बंगाल की तरह लागू नहीं होने देगी, क्योंकि इससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनावी प्रक्रिया और अर्थव्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग
Published On
By Jaipur NM
नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इसे युवाओं के साथ "विश्वासघात" बताया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र पर हमला बोलते हुए राज्यों को अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की स्वायत्तता देने की मांग की। कर्नाटक सरकार ने केंद्रीकृत प्रणाली पर सवाल उठाते हुए पारदर्शी जांच और जवाबदेही पर जोर दिया है। कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
Published On
By Jaipur
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को “परजीवी पार्टी” बताते हुए कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अस्थिर शासन, गुटबाजी और अवसरवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की राजनीति विश्वासघात से चलती है, शासन से नहीं।” वहीं भाजपा-राजग को स्थिरता, विकास और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बताया। किसानों की आत्महत्या मामला: कनार्टक भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा, सीएम सिद्दारमैया पर लगाया किसानों के शवों पर गारंटी की राजनीति का आरोप
Published On
By Jaipur NM
एनसीआरबी की रिपोर्ट में कर्नाटक किसान आत्महत्या के मामलों में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। भाजपा नेता आर. अशोक ने कांग्रेस सरकार पर 22.61% की वृद्धि को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गारंटी योजनाओं के प्रचार में व्यस्त है, जबकि अन्नदाता कर्ज और फसल नुकसान के बोझ तले दब रहा है। युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना
Published On
By Jaipur NM
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत राजस्थान के 50 युवाओं का दल IIIT धारवाड़ के लिए रवाना हुआ। MNIT जयपुर से हरी झंडी दिखाकर भेजे गए ये युवा 5P थीम (पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और संपर्क) के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान करेंगे। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की एक अनूठी पहल है। कर्नाटक उपचुनाव परिणाम : बागलकोट में कांग्रेस आगे, दावणगेरे में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
Published On
By Jaipur NM
कर्नाटक उपचुनावों की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेटी ने बागलकोट सीट पर 10,000+ वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है। वहीं, दावणगेरे दक्षिण में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी है। कड़ी सुरक्षा और EVM निगरानी के बीच हो रही इस गिनती में बागलकोट के रुझान कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट दिख रहे हैं। कनार्टक सीएम विवाद : इकबाल हुसैन का दावा, डीके शिवकुमार को 15 मई तक मिल सकती है सत्ता, राजनीतिक हलकों में हलचल
Published On
By Jaipur NM
कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के दावे ने कर्नाटक की राजनीति में तूफान ला दिया है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 15 मई तक सत्ता की कमान संभाल सकते हैं। कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के भारी समर्थन के बीच, इस बयान को वर्तमान मुख्यमंत्री के लिए नेतृत्व परिवर्तन की गंभीर चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
Published On
By Jaipur NM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़ मां के नाम', स्वच्छता और वोकल फॉर लोकल को जन-आंदोलन बनाने की अपील की। पीएम ने स्वस्थ भारत के लिए प्राकृतिक खेती और योग पर जोर देते हुए नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित
Published On
By Jaipur NM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में ऐतिहासिक आदिचुनचनगिरि मठ परिसर में नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया। यह तीर्थस्थल संत बालगंगाधरनाथ स्वामीजी की विरासत और नाथ परंपरा को समर्पित है। शिक्षा और समाज सेवा के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध यह मठ अब दक्षिण भारत में सांस्कृतिक पर्यटन का प्रमुख स्तंभ बनेगा। मिडिल ईस्ट संकट के बीच कनार्टक सीएम सिद्दारमैया ने लिखा हरदीप सिंह पुरी को पत्र: एलपीजी आपूर्ति बढ़ाने की मांग की, ऑटो एलपीजी की उपलब्धता पर जताई चिंता
Published On
By Jaipur NM
बेंगलुरु में वाणिज्यिक एलपीजी की भारी किल्लत के बीच मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है। प्रतिदिन 50,000 सिलेंडरों की मांग के मुकाबले केवल 1,000 की आपूर्ति से होटल और आईटी क्षेत्र ठप हो रहे हैं। उन्होंने आपूर्ति सुव्यवस्थित करने और ऑटो एलपीजी के लिए पारदर्शी निगरानी प्रणाली बनाने की तत्काल मांग की है। 