बेंगलुरु में भयावह हादसा: पत्थर खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 प्रवासी मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

लापरवाही की आशंका

बेंगलुरु में भयावह हादसा: पत्थर खदान में चट्टान गिरने से बिहार के 7 प्रवासी मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल
कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण तालुक स्थित एक पत्थर खदान में विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में खुदाई के दौरान लापरवाही की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण तालुक में गुरुवार सुबह एक पत्थर की खदान में विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी, जबकि कई अन्य घायल हो गये। प्रारंभिक जांच में खुदाई कार्य के दौरान लापरवाही की आशंका जतायी गयी है। यह हादसा मडापट्टना स्थित कावेरी कंपनी की स्टोन क्रशर इकाई में हुआ, जहां मजदूर खनन कार्य में लगे हुए थे। पुलिस के अनुसार सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे। खदान के ऊपरी हिस्से से एक विशाल चट्टान टूटकर नीचे आ गिरी, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। प्रारंभिक जांच के अनुसार दुर्घटना के समय कार्यस्थल से करीब 100 फुट ऊपर नये क्रशर संयंत्र की स्थापना के लिए एक हिताची अर्थमूवर मशीन से खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान विशाल चट्टान ढलान से लुढ़ककर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गयी।

हादसे के समय खदान में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे। जांचकर्ताओं को आशंका है कि मशीन चालक ने खुदाई क्षेत्र के नीचे काम कर रहे मजदूरों पर ध्यान नहीं दिया, जिससे सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। घटना में घायल कई मजदूरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि घायलों की सही संख्या का सत्यापन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस, बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पूरे क्षेत्र को सील कर भारी मशीनों की सहायता से मलबा हटाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य मजदूर मलबे में फंसा न हो।

पुलिस ने बताया कि सभी सात मृतक बिहार के निवासी थे। उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि खदान संचालक ने सुरक्षा नियमों या मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन किया था या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि लापरवाही सिद्ध होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मडापट्टना में क्रशर की दीवार ढहने से सात श्रमिकों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खदानों में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खदान संचालकों की जिम्मेदारी है और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

Read More राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला: छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा टालना अनुचित, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज और मारपीट के लिए सरकार माफी मांगनी चाहिए

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने जींद-सोनीपत रूट पर 1200 किलोमीटर से अधिक...
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया