युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना

युवा संगम: राजस्थान के 50 प्रतिनिधि कर्नाटक रवाना

युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत राजस्थान के 50 युवाओं का दल IIIT धारवाड़ के लिए रवाना हुआ। MNIT जयपुर से हरी झंडी दिखाकर भेजे गए ये युवा 5P थीम (पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और संपर्क) के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान करेंगे। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की एक अनूठी पहल है।

जयपुर। युवा संगम चरण VI के अंतर्गत राजस्थान से 50 युवा प्रतिनिधियों का दल 7 मई को कर्नाटक स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान IIIT धारवाड़ के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एमएनआईटी जयपुर में एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से प्रतिनिधिमंडल को फ्लैग ऑफ किया गया। यह यात्रा 8 से 15 मई तक चलेगी, जिसमें प्रतिभागी शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत EBSB पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।

राजस्थान के विभिन्न जिलों और संस्थानों से चुने गए इन 50 युवाओं में स्नातक, स्नातकोत्तर, शोधार्थी और अन्य युवा शामिल हैं। यात्रा के दौरान प्रतिभागी 5P थीम—पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट—के तहत विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम में कैंपस विजिट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, औद्योगिक भ्रमण और स्थानीय स्थलों का दौरा शामिल है। साथ ही, प्रतिभागियों को अपने अनुभव माई युवा संगम स्टोरी के रूप में साझा करने का अवसर मिलेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. एन. पी. पाढ़ी ने इस पहल को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू