सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी : सोनल, डिम्पल, आयुषी, सुमन और संगीता ने दिलाई राजस्थान को जीत

बंगाल की ओर से कप्तान सैका इशाक ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए

सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी : सोनल, डिम्पल, आयुषी, सुमन और संगीता ने दिलाई राजस्थान को जीत

सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में राजस्थान ने बंगाल को 4 विकेट से हराया। सोनल कलाल ने 50 रन देकर 5 विकेट लिए। 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 5 रन पर 3 विकेट गंवाए, लेकिन आयुषी गर्ग (47), सुमन मीणा (42) और डिम्पल कंवर (नाबाद 42) ने जीत दिलाई।

जयपुर। सोनल कलाल (50 पर 5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद डिम्पल कंवर, आयुषी गर्ग, सुमन मीणा और संगीता कुमावत की शानदार पारियों के दम पर राजस्थान ने वड़ौदरा में बीसीसीआई की सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में मजबूत बंगाल को चार विकेट से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम राजस्थान के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के समक्ष 47.1 ओवर में 196 रनों पर सिमट गई। बंगाल की ओर से कप्तान सैका इशाक ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। इसके अलावा सुजाता डे ने 43 और पी. बाला ने 30 रनों का योगदान दिया। राजस्थान की सोनल कलाल 50 रनों पर 5 विकेट लेकर सफलतम गेंदबाज रही। रिंकू टाक, कौशल्या चौधरी, शानु और संगीता कुमावत ने भी एक- एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। राजस्थान ने 45.2 ओवर में 6 विकेट पर 197 रन बना जीत हासिल कर ली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत निराशाजनक रही और उसने अपने तीन विकेट महज 5 रनों पर ही गंवा दिए। ओपनिंग में उतरी कप्तान सुमित्रा जाट 3 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि चन्द्र ज्योत्सना भाटी और ज्योति चौधरी खाता भी नहीं खोल सकीं। ऐसे संकट के समय आयुषी और संगीता ने पारी को संभाला। इस जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की। संगीता 39 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद आयुषी और सुमन मीणा ने 42 रन जोड़े। आयुषी ने 4 चौकों की मदद से 47 रन बनाए। सुमन मीणा और डिम्पल कंवर की जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 64 रन जोड़ राजस्थान को जीत के करीब पहुंचा दिया। सुमन मीणा ने 42 रन बनाए, जबकि डिम्पल कंवर 42 रन बनाकर नाबाद रही। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल