चावल, गेहूं, चीनी नरम : खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़, जानें क्या है भाव
गेहूं 15 रुपए सस्ता होकर 2,819 रुपए प्रति क्विंटल पर रहा
बीते सप्ताह घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल, गेहूं और चीनी के दाम घटे, जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव। चावल 20 रुपए गिरकर 3,833 और गेहूं 15 रुपए घटकर 2,819 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग, तुअर, चना व उड़द दाल सस्ती, जबकि मसूर महंगी।
नई दिल्ली। घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गए। चावल के साथ गेहूं और चीनी में भी नरमी रही। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 20 रुपए घटकर सप्ताहांत पर 3,833 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। गेहूं 15 रुपए सस्ता होकर 2,819 रुपए प्रति क्विंटल पर रहा। आटे की कीमत 3,310 रुपए प्रति पर लगभग स्थिर रही। दालों की कीमत में घट-बढ़ रही। मूंग दाल की औसत कीमत 50 रुपए प्रति क्विंटल टूट गई। तुअर दाल 44 रुपए और चना दाल 40 रुपए सस्ती हुई। उड़द दाल का भाव 25 रुपए गिर गया। मसूर दाल सात रुपए प्रति क्विंटल महंगी हुई। बीते सप्ताह खाद्य तेलों में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 83 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गई। सरसों तेल भी 11 रुपए महंगा हुआ। मूंगफली तेल 89 रुपए सस्ता हुआ। पाम आॅयल और वनस्पति की कीमत भी 28-28 रुपए टूट गई। सोया तेल 22 रुपए प्रति क्विंटल फिसल गया। मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 22 रुपए प्रति क्विंटल घट गए। चीनी भी पांच रुपए सस्ती हुई।
दाल चना 7717.41 रुपए, मसूर काली 8058.07 रुपए, मूंग दाल 10134.08 रुपए, उड़द दाल 10728.62 रुपए, तुअर दाल 11123.50 रुपए प्रति क्विंटल रहे। अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2819.20 रुपए और चावल 3832.57 रुपए प्रति क्विंटल और आटा (गेहूं) 3310.30 रुपए प्रति क्विंटल रहा। चीनी-गुड़ : चीनी एस 4305.17 रुपए और गुड़ 4985.03 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। खाद्य तेल : सरसों तेल 17661.50 रुपए, मूंगफली तेल 18301.31 रुपए, सूरजमुखी तेल 16689.67 रुपए, सोया तेल 14109.16 रुपए, पाम ऑयल 12774.07 रुपए और वनस्पति 14557.50 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर रहा।

Comment List