हम दुश्मन नहीं, दोस्त हैं, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच चीन ने भारत को बताया दोस्त

ड्रैगन की नई पहल: चीन ने भारत को बताया 'प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार'

हम दुश्मन नहीं, दोस्त हैं, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच चीन ने भारत को बताया दोस्त

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उसे 'अवसर' बताया है। उन्होंने ब्रिक्स (BRICS) अध्यक्षता में आपसी सहयोग और सीमा पर शांति की वकालत की। वांग यी के अनुसार, एशिया के पुनरुत्थान के लिए भारत-चीन का साझा विकास अनिवार्य है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते अब सामान्य हो रहे हैं।

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण वैश्विक समीकरणों में आ रहे बदलाव के बीच चीन ने भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। दरअसल, बीजिंग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारत और चीन के बीच सुधरते संबंधों पर बड़ा बयान दिया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि भारत-चीन को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार और खतरे के बजाय अवसर के रूप में देखना चाहिए। चीन और भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं और दोनों ग्लोबल साउथ के सदस्य होने के नाते गहरे सांस्कृतिक संबंध तथा व्यापक साझा हित रखते हैं।

भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी...

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, वांग यी ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चीन की विदेश नीति और बाहरी संबंधों पर विस्तार से बात की। इसी दौरान जब भारतीय पत्रकार के एक सवाल का जवाब में कहा, चीन और भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं और दोनों ही वैश्विक दक्षिण के हिस्से हैं, जिनके बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध और व्यापक साझा हित हैं।

भारत चीन संबंधों के सुधार को लेकर वांग यी ने चार प्वाइंट साझा किए

Read More ट्रंप का दावा : होर्मुज से गुजरे 34 जहाज, नाकेबंदी शुरू होने के बाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या; बोले- ईरान सैन्य और अन्य रूप से पूरी तरह से तबाह

दोनों देशों को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार और खतरे के बजाय अवसर के रूप में देखना चाहिए। वांग यी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के साथ-साथ अच्छे पड़ोसी के धर्म को निभाने पर जोर दिया। वांग यी ने कहा वांग यी ने भारत और चीन को इस साल और अगले साल ब्रिक्स की बारी-बारी से अध्यक्षता करने में एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। दोनों देशों को एक-दूसरे की ओर कदम बढ़ाते हुए बाधाओं को दूर करना चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया जा सके।

Read More पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शी जिनपिंग ने रखा चार-सूत्री योजना का प्रस्ताव : दुनिया को जंगल बनाने से बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून का करना चाहिए सम्मान, विकास एवं सुरक्षा के सामंजस्य पर दिया जोर

आपसी सहयोग बहुत फायदेमंद

Read More हिज़बुल्ला युद्धविराम पर सहमत : इज़रायल को उल्लंघन के खिलाफ दी चेतावनी, युद्धविराम के लिए रखी शर्ते

चीन और भारत के बीच आपसी विश्वास और सहयोग साझा विकास के लिए बहुत फायदेमंद है, जबकि विभाजन और टकराव एशिया के पुनरुत्थान में सही नहीं हैं। भारत को दुश्मन नहीं दोस्त बनाना चाहिए। चीनी विदेश मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच रिश्ते अब सामान्य हो गए हैं। इसलिए अब भारत-चीन आपसी सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पत्रकारों का सवाल देने के दौरान वांग यी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनपिंग की तियानजिन में हुई मुलाकात का भी जिक्र किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा पुलिस की कार्रवाई : 1.60 लाख के 27 इनामी गिरफ्तार, 21 कुख्यात समेत 254 को दबोचा
एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत दक्षिण पुलिस ने तीन दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए 254 आरोपियों को गिरफ्तार। 1.60...
पश्चिम बंगाल में सीएम का चुनावी दौरा : घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही ममता सरकार, कहा- भाजपा का संकल्प स्पष्ट नीति और तेज गति से विकास
मां बन गई बेटी की कातिल : पहले मासूम का गला घोंटा, फिर खुद ने किया सुसाइड का प्रयास
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से दी शिकस्त, शुभमन गिल ने 86 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
सिरसी रोड का मामला : सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश
नि:शुल्क दवा योजना में लाभ लेने में सिर्फ 6 जिलों की जनता जागरुक : बाकी सब फिसड्डी, छोटे जिलों में कम उपयोग
विश्व धरोहरें हमारे सांस्कृतिक वैभव, स्थापत्य कौशल और प्रकृति के साथ संतुलन की अद्भुत मिसाल