रूस-अमेरिका संबंध सबसे निचले स्तर पर: यह स्थिति बेहद खराब, पैनकिन ने कहा-दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई सीधी बातचीत काफी सार्थक रही

रूस-अमेरिका संबंध: अनिश्चितता के बीच सबसे निचले स्तर पर

रूस-अमेरिका संबंध सबसे निचले स्तर पर: यह स्थिति बेहद खराब, पैनकिन ने कहा-दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई सीधी बातचीत काफी सार्थक रही

रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर पैनकिन ने कहा कि अमेरिका के साथ संबंध वर्तमान में अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। एंकरेज शिखर सम्मेलन के सार्थक होने के बावजूद, ट्रंप प्रशासन की नीतियों में अत्यधिक अनिश्चितता सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा सकारात्मक रही, लेकिन भविष्य अब भी अस्पष्ट है।

संयुक्त राष्ट्र। रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर पैनकिन ने कहा कि उनके देश और अमेरिका के बीच संबंध इस समय अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। पैनकिन ने संयुक्त राष्ट्र में पत्रकारों द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर कहा, "ये (संबंध) सबसे निचले स्तर पर हैं। यह मैं नहीं कह रहा, बल्कि हमारे अधिकारी ऐसा मानते हैं... और यह स्थिति बेहद खराब है।"

उन्होंने कहा कि एंकरेज में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई सीधी बातचीत काफी सार्थक रही। पैनकिन ने कहा, "हमारे राष्ट्रपतियों के बीच हुई सीधी बातचीत काफी सार्थक रही। लेकिन एंकरेज में शायद सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वहां कोई निश्चितता नहीं है। आप सुबह कुछ और सुनते हैं, शाम को ठीक उसके विपरीत कुछ और, या फिर अगले दिन कोई ऐसा कदम उठाया जाता है जो उन दोनों बातों के बिल्कुल उलट होता है। इसलिए, इस तरह की अत्यधिक अनिश्चितता ही सबसे बड़ी समस्या है।"

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 15 अगस्त, 2025 को अलास्का में बातचीत की थी। यह बैठक एंकरेज स्थित एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे पर हुई थी। इस दौरान दोनों राष्ट्रपतियों ने यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के उपायों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बैठक को सकारात्मक बताया। पुतिन ने बैठक के बाद कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान संभव है और उन्होंने इस मुद्दे के दीर्घकालिक समाधान में रूस की गहरी रुचि पर जोर दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रणथम्भौर की लिविंग लीजेंड बाघिन टी 39 : संघर्ष, साहस और लम्बी उम्र की अनोखी कहानी रणथम्भौर की लिविंग लीजेंड बाघिन टी 39 : संघर्ष, साहस और लम्बी उम्र की अनोखी कहानी
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के घने जंगल में जहां हर दिन अस्तित्व की चुनौती होती है, वहीं बाघिन टी 39 ने...
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, इन शेयरों पर रखें नजर
पीएचसी को एक ही पारी में करने की उठी मांग, दो पारी व्यवस्था के प्रस्ताव का चिकित्सक संघ ने किया विरोध
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री स्टालिन और उप मुख्यमंत्री उदयनिधि ने किया मतदान, राज्यवासियों से की लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील
प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का असर : अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी, 44 डिग्री पहुंचा तापमान
पीएम मोदी ने की बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील, सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू
रूस-अमेरिका संबंध सबसे निचले स्तर पर: यह स्थिति बेहद खराब, पैनकिन ने कहा-दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई सीधी बातचीत काफी सार्थक रही