अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा
सभी समस्याओं पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाएगा
शहर के बाजारों में अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था को लेकर जयपुर व्यापार महासंघ और नगर निगम के बीच महत्वपूर्ण बैठक एम.आई. रोड स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित। बैठक में नगर निगम जयपुर के नवनियुक्त सतर्कता आयुक्त अजय शर्मा ने व्यापारियों से संवाद करते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
जयपुर। शहर के बाजारों में अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था को लेकर जयपुर व्यापार महासंघ और नगर निगम के बीच महत्वपूर्ण बैठक एम.आई. रोड स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम जयपुर के नवनियुक्त सतर्कता आयुक्त अजय शर्मा ने व्यापारियों से संवाद करते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। अजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि अतिक्रमण को क्रमबद्ध तरीके से हटाया जाएगा, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम ने पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
आयुक्त ने कहा कि नगर निगम से जुड़ी सभी समस्याओं पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाएगा और उनका चरणबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, जयपुर व्यापार महासंघ ने भी अतिक्रमण हटाने और सफाई अभियान में नगर निगम को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में सुभाष गोयल (अध्यक्ष, जयपुर व्यापार महासंघ), सुरेश सैनी (महामंत्री), मनीष खुटेटा (अध्यक्ष, किशनपोल बाजार व्यापार मंडल), अमित जोशी (अध्यक्ष, गंगौरी बाजार व्यापार मंडल), विष्णु शर्मा (महामंत्री, संजय बाजार व्यापार मंडल), पंकज जोशी (महामंत्री, न्यू सांगानेर रोड व्यापार मंडल), प्रकाश सिंह (अध्यक्ष, चांदी की टकसाल व्यापार मंडल) तथा नगर निगम के प्रतिनिधि जगदीश थे।

Comment List