खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच

कम्युनिटी का मुख्य उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करना

खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच

वीकेआई रिक्रिएशन क्लब में खण्डेलवाल कम्युनिटी–जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ हुआ। सौरभ खण्डेलवाल सहित प्रमुख उद्यमियों की पहल से शुरू इस मंच पर 30 से अधिक उद्योगपति जुटे। उद्देश्य आपसी सहयोग, समन्वय और एकता को मजबूत करना है। भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई, इसे समाज के लिए नई ऊर्जा देने वाली पहल बताया गया।

जयपुर। शहर के प्रतिष्ठित उद्यमियों की पहल पर खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ वीकेआई स्थित रिक्रिएशन क्लब में गरिमामयी कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख उद्यमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस चैप्टर की स्थापना में सौरभ खण्डेलवाल, राजकुमार दुसाद, हरिशंकर केदावत, सुनील महरवाल, राकेश बड़गोती और मनोहर खंडेलवाल का विशेष योगदान रहा। सभी के संयुक्त प्रयासों से यह पहल साकार हुई, जिसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में खण्डेलवाल समाज के लगभग 30 प्रमुख उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पहल का स्वागत किया।

कम्युनिटी का मुख्य उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, समन्वय और सहयोग की भावना को मजबूत करना है, ताकि एक साझा मंच के माध्यम से पारस्परिक विकास को बढ़ावा मिल सके। इस अवसर पर सौरभ खण्डेलवाल ने कहा कि ऐसे मंच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जहां सभी खण्डेलवाल बंधु एक साथ आकर एक-दूसरे का सहयोग कर सकें और समाज में एकजुटता को और मजबूत बना सकें। कार्यक्रम के दौरान भविष्य की गतिविधियों और योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह पहल समाज को नई दिशा, नई ऊर्जा और सुदृढ़ एकता प्रदान करेगी।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन