जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्व-गणना में लिया भाग, आमजन से स्व-गणना के माध्यम से सटीक जानकारी देने की अपील
se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होता है
जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुरू। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने खुद ऑनलाइन पंजीकरण कर लोगों को प्रेरित। se.census.gov.in पर मोबाइल से लॉगिन कर 34 आसान प्रश्न भरने होते। जानकारी के बाद यूनिक नंबर मिलेगा, जिसे 16 मई से सर्वेक्षण के दौरान प्रगणक को दिखाना होगा।
जोधपुर। जनगणना 2027 के तहत प्रारंभ हुई स्व-गणना प्रक्रिया के अंतर्गत जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर आमजन को इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपना विवरण भरते हुए स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया अत्यंत सरल और सहज है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी-अभी अपना पंजीकरण पूरा किया है। इसके लिए केवल se.census.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में स्व-गणना के प्रथम चरण में आवास से संबंधित जानकारी भरी जा रही है, जिसमें किसी प्रकार के दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती। इस प्रक्रिया में कुल 34 प्रश्न हैं, जो बहुविकल्पीय (बुलेट) स्वरूप में दिए गए हैं, जैसे गैस कनेक्शन का प्रकार, घर का फर्श, छत आदि। इसके साथ ही आवास की लोकेशन को मैप पर चिन्हित करना होता है। स्व-गणना से आसान होगी प्रगणकों की प्रक्रिया जिला कलक्टर ने बताया कि जानकारी भरने के पश्चात नागरिकों को एक यूनिक नंबर प्राप्त होगा, जो उनके मोबाइल पर संदेश के रूप में भेजा जाएगा।
16 मई से जब प्रगणक घर-घर सर्वेक्षण के लिए आएंगे, तब नागरिकों को केवल यह यूनिक नंबर उपलब्ध करवाना होगा। इसके माध्यम से पूरा फॉर्म उनके सिस्टम पर खुल जाएगा, जिसे वे सत्यापित करेंगे। आवश्यकता होने पर उस समय भी जानकारी में संशोधन संभव होगा।

Comment List