आरबीएसई सचिव रिटायर्ड : चेयरमेन और सचिव दोनों पद रिक्त, कार्यवाहक के भरोसे हुआ बोर्ड

दोनों ही पदों पर स्थाई नियुक्ति होना जरूरी

आरबीएसई सचिव रिटायर्ड : चेयरमेन और सचिव दोनों पद रिक्त, कार्यवाहक के भरोसे हुआ बोर्ड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब कार्यवाहक के भरोसे बोर्ड में महत्वपूर्ण अध्यक्ष और सचिव दोनों के पद पर कार्यवाहक काम कर रहे। महत्वपूर्ण पद होने के कारण सरकार को इन दोनों ही पदों पर जल्द नियुक्ति करनी होगी।

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब कार्यवाहक के भरोसे बोर्ड में महत्वपूर्ण अध्यक्ष और सचिव दोनों के पद पर कार्यवाहक काम कर रहे है। महत्वपूर्ण पद होने के कारण सरकार को इन दोनों ही पदों पर जल्द नियुक्ति करनी होगी। नियुक्तियां बोर्ड के अध्यक्ष का पद विगत साढ़े 4 साल से रिक्त चल रहा है। इस पद पर संभाग्य आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ को ही अतिरिक्त कार्यभार देकर काम चलाया जा रहा है। वही 30 अप्रैल को सचिव पद पर कार्यरत गजेंद्र सिंह राठौड़ भी सेवानिवृत हो गए।

उनके बाद सरकार को अब इस पद पर वरिष्ठ आरएएस अधिकारी को नियुक्त करना होगा। इस पद पर नियुक्ति होने तक बोर्ड में ही कार्यरत नीतू यादव को कार्यवाहक सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वही अध्यक्ष के पद पर अजमेर के संभाग के आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ कार्यवाहक बोर्ड चेयरमेन की भूमिका निभा रहे हैं। बोर्ड हर वर्ष 20 लाख से अधिक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी सहित समक्ष कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित करता है। ऐसे में बोर्ड के इन दोनों ही पदों पर स्थाई नियुक्ति होना जरूरी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त मादक पदार्थ तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ पुलिस पर की आठ राउंड फायरिंग, एक करोड़ का डोडा चूरा जब्त
पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ के दौरान रणकपुर रोड पर नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे तस्करों ने पुलिस पर...
ईरान शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में खुले शेयर बाजार, ये कंपनियां करवा सकती है मोटी कमाई
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें दिल्ली सहित आपके शहर में क्या है आज भाव ?
राज काज में क्या है खास, जानें
पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पीहर से पहुंची ससुराल
पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, मई महीने में यह चौथी बढ़ोतरी
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा पर हमला, कहा- पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका