मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील

नागरिकों के बीच की दूरी कम करेगा

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने डिजिटल जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर प्रदेशवासियों से भागीदारी की अपील। 1 से 15 मई तक चलने वाले अभियान में नागरिक मात्र दो मिनट में 32 प्रश्नों के उत्तर देकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते।

जयपुर। प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में डिजिटल जनगणना-2027 के तहतसेल्फ एन्यूमरेशन’ (स्व-गणना) प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर सफलतापूर्वक फॉर्म सबमिट किया तथा प्रदेशवासियों से इस महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल जनगणना की यह प्रक्रिया बेहद सरल, पारदर्शी और समय बचाने वाली है। नागरिक मात्र दो मिनट में 32 प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जनगणना ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 मई से 15 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान लोग स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेंसस केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि नागरिकों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। यह प्रधानमंत्री Narendra Modi केअधिकतम शासन, न्यूनतम सरकारविजन को मजबूती देगा तथा सरकार और नागरिकों के बीच की दूरी कम करेगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए पंचायत से लेकर जिला स्तर तक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही प्रथम चरण में राज्य और जिला स्तर पर स्व-गणना के लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल