राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार

सरकार सस्ते का फायदा खुद उठाती है और महंगाई का बोझ जनता पर डालती है

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल” बताते हुए कहा कि फरवरी से अब तक कीमतें 1,380 रुपये बढ़ीं, यानी करीब 81% उछाल। इससे छोटे कारोबारियों और आम जनता पर बोझ बढ़ेगा। गांधी ने पेट्रोल-डीजल महंगे होने की भी आशंका जताई।

नई दिल्ली। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ेगी और अब वही हो रहा है। गांधी ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है, जिसे उन्होंने चुनावी बिल करार दिया। उन्होंने दावा किया कि फरवरी से अब तक सिलेंडर के दाम 1,380 रूपए तक बढ़ चुके हैं, जो महज 3 महीनों में करीब 81 प्रतिशत की वृद्धि है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे कारोबारियों और आम लोगों पर पड़ेगा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी और हलवाई सभी की रसोई पर इसका बोझ बढ़ेगा और अंतत: इसका असर आम जनता की थाली पर दिखाई देगा।

गांधी ने आगे आशंका जताई कि गैस के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल सस्ता था, तब सरकार ने मुनाफा कमाया और अब कीमतें बढऩे पर इसका बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने महंगाई बढऩे की बात कही थी। 29 अप्रैल के बाद देखिए पेट्रोल, डीजल सब महंगा होगा। कांग्रेस नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सस्ते का फायदा खुद उठाती है और महंगाई का बोझ जनता पर डालती है।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
यमुना जल समझौते में राजस्थान के लिए अहम प्रगति। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने सहमति दी। परियोजना...
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत