आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें

1200 से 1500 रुपये प्रति बॉक्स बिक रहा

आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें
गर्मियों के मौसम में आम की मिठास भले ही बाजार में छा गई हो, लेकिन ‘आमों का राजा’ कहे जाने वाले अल्फांसो आम की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही। मार्च में इसकी कीमत 1500 से 2000 रुपये प्रति बॉक्स तक।

जयपुर। गर्मियों के मौसम में आम की मिठास भले ही बाजार में छा गई हो, लेकिन ‘आमों का राजा’ कहे जाने वाले अल्फांसो आम की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। जयपुर में इन दिनों अल्फांसो आम 1200 से 1500 रुपये प्रति बॉक्स (12 नग) के हिसाब से बिक रहा है। मार्च में इसकी कीमत 1500 से 2000 रुपये प्रति बॉक्स तक पहुंच गई थी। सी-स्कीम स्थित विक्रेता परवेज शेख के अनुसार, पिछले साल की तुलना में इस बार भी अल्फांसो आम महंगा बना हुआ है। इसकी मुख्य वजह फसल का कमजोर रहना है, जिससे बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई है। मुहाना मंडी में बढ़ी आवक, फिर भी दाम ऊंचे फल-सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना मंडी के अध्यक्ष योगेश तंवर ने बताया कि फिलहाल मंडी में अल्फांसो आम की भरपूर आवक हो रही है।

यह आम मुख्यतः महाराष्ट्र के पूना और मुंबई से जयपुर पहुंच रहा है। मंडी में अल्फांसो दो तरह की पैकिंग—कागज के डिब्बे और लकड़ी की पेटी—में उपलब्ध है। अधिक आवक के चलते कीमतों में 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद अल्फांसो 130 से 200 रुपये प्रति किलो के बीच गुणवत्ता के अनुसार बिक रहा है। पैकिंग के हिसाब से कीमतें तय मंडी में छह आम के कागज के डिब्बे की कीमत करीब 450 रुपये है, जबकि एक दर्जन आम का बॉक्स लगभग 800 रुपये में मिल रहा है। वहीं, रिटेल बाजार में यही कीमतें और अधिक हो जाती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
दो युवकों के हथियार लहराते हवाई फायरिंग करने से क्षेत्र में दहशत। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर...
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र
जोजिला सुरंग का काम पूरा : कश्मीर-लद्दाख पहली बार सुरंग से जुड़े, 15 मिनट में पूरा होगा 3.5 घंटे का सफर