सांख्यिकी अधिकारी (कृषि अधिकारी) परीक्षा 2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 61 अभ्यर्थी शामिल
विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच कृषि विभाग द्वारा
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2024 के तहत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी। सूची में 61 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में शामिल।
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती 2024 के तहत पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी की है। सूची में 61 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए विचारित सूची में शामिल किया है। आयोग सचिव ने बताया कि इस परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा गत वर्ष 12 अक्टूबर एवं द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर को किया गया था। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची कृषि विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद आयोग द्वारा जारी की जाएगी।
विचारित सूची में शामिल किए गए सभी अभ्यर्थियों को अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना है। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने के लिए आयोग द्वारा 6 से 12 मई तक लिंक खोला जायेगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच कृषि विभाग द्वारा ही की जाएगी।

Comment List